लोकटक झील के बारे मे जानकारी | Loktak Lake Details in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 14 सितंबर 2022

लोकटक झील के बारे मे जानकारी | Loktak Lake Details in Hindi

 लोकटक झील के बारे मे जानकारी , Loktak Lake Details in Hindi

लोकटक झील के बारे मे जानकारी | Loktak Lake Details in Hindi

लोकटक झील के बारे मे जानकारी 

यह इम्फाल से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।

लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे जल की झील हैजो जल की सतह के ऊपर तैरती फुमडी के लिये प्रसिद्ध है।

यह झील अपने तैरते वृत्ताकार दलदलों (स्वैंप) के लिये जानी जाती हैजिन्हें स्थानीय भाषा में फुमडी कहा जाता है।

यह झील अपनी अलौकिक सुंदरता के कारण दूर-दूर से पर्यटकों को आकर्षित करती है।

ये दलदल द्वीपों के सदृश लगते हैं जो मिट्टीकार्बनिक पदार्थ और वनस्पतियों के इकट्ठे होने से निर्मित हुए हैं।

यहाँ दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान हैलोकटक झील पर स्थित केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान मणिपुर का डांसिंग डियर 'सांगई' (Rucervus eldii eldii), जो कि मणिपुर का राज्य पशु हैका अंतिम प्राकृतिक आवास है।

इसके अलावा झील जलीय पौधों की लगभग 230 प्रजातियों, 100 प्रकार के पक्षियों तथा 400 प्रजातियों के जीवों जैसे- बार्किंग डियरसांभर और भारतीय अजगर को आश्रय प्रदान करती है।

पारिस्थितिक स्थिति और इसके जैवविविधता मूल्यों को ध्यान में रखते हुए लोकटक झील को वर्ष 1990 में रामसर अभिसमय के तहत अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की आर्द्रभूमि के रूप में नामित किया गया था

बाद में इसे वर्ष 1993 में मॉन्ट्रेक्स रिकॉर्ड के तहत भी सूचीबद्ध किया गया था।