1 जनवरी 2024 : इतिहास में आज की महत्वपूर्ण घटनाएँ
1 जनवरी का इतिहास : इतिहास में 1 जनवरी
भीमा-कोरेगाँव युद्ध
- 1 जनवरी, 1818 को पेशवा के सैनिकों और अंग्रेज़ों के मध्य भीमा-कोरेगाँव में एक युद्ध हुआ।
- इस युद्ध में ब्रिटिश सेना जिसमें मुख्य रूप से दलित सैनिक शामिल थे, ने उच्च जाति-बहुल पेशवा सेना का मुकाबला किया।
- ब्रिटिश सेना ने पेशवा सेना को हरा दिया।
- पेशवा बाजीराव द्वितीय ने महार समुदाय का अपमान किया था और उन्हें अपनी सैन्य सेवा से बाहर कर दिया था।
- इस कारण से उन्हें पेशवा की संख्यात्मक रूप से शक्तिशाली सेना के खिलाफ अंग्रेजों का साथ मिला।
- महार मुख्य रूप से महाराष्ट्र और आसपास के राज्यों में रहने वाले जाति-समूह, या कई लुप्तप्राय जातियों का समूह है।
- वे ज़्यादातर महाराष्ट्र की आधिकारिक भाषा मराठी बोलते हैं।
- उन्हें आधिकारिक तौर पर अनुसूचित जाति की श्रेणी में रखा गया है।
- पेशवा सेना की हार को जाति-आधारित भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ एक जीत माना गया था।
- यह तीसरे एंग्लो-मराठा युद्ध (1817-18) की अंतिम लड़ाइयों में से एक थी, जिसने पेशवा वर्चस्व को समाप्त कर दिया।
- 1 जनवरी, 1927 को बाबासाहेब अंबेडकर के इस स्थान पर आगमन से दलित समुदाय के लोगों में इस युद्ध की याद ताज़ा हो गई, जिससे यह रैली स्थल गौरव का प्रतीक बन गया।
DRDO का स्थापना दिवस कब हुई थी
- 01 जनवरी, 2022 को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के 64वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया।
- वर्ष 1958 में आज के दिन DRDO की स्थापना रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मात्र 10 प्रयोगशालाओं के साथ की गई थी और इसे भारतीय सशस्त्र बलों के लिये अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों के डिज़ाइन तथा विकास का कार्य सौंपा गया था। वर्तमान में DRDO 52 प्रयोगशालाओं का एक समूह है, जो रक्षा प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों जैसे- वैमानिकी, शस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, लड़ाकू वाहन, इंजीनियरिंग प्रणालियाँ, इंस्ट्रूमेंटेशन, मिसाइलें, उन्नत कंप्यूटिंग और सिमुलेशन, नौसेना प्रणाली, लाइफ साइंस, प्रशिक्षण, सूचना प्रणाली तथा कृषि आदि में कार्य कर रहा है। वर्तमान में डॉ. जी. सतीश रेड्डी DRDO के चेयरमैन हैं।
इतिहास में आज की महत्वपूर्ण घटनाएँ (1 जनवरी 2022)
- 1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया।
- 1880 - देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
- 1862 - 'भारतीय दंड संहिता' लागू किया गया।
- 1600 - स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।
- 1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
- 1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
- 1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने 'केसर-ए-हिंद' से सम्मानित किया।
- 1928 - अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
- 1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
- 1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
- 1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
- 1971 - टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।
- 1978 - बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।
- 1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।
- 1992 - भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की। डॉक्टर बुतरोस घाली ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।
- 1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।
- 1994 - 'उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता' (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
- 1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
- 1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
- 1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
- 1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
- 2000 - न्यूजीलैंड से 860 कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।
- 2001 - अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर। कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
- 2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।
- 2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को 'गांधी शांति पुरस्कार' प्रदान किये गये, सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।