9 फ़रवरी का इतिहास 2024 :इतिहास में 9 फ़रवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ | 9 Feb History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 8 फ़रवरी 2023

9 फ़रवरी का इतिहास 2024 :इतिहास में 9 फ़रवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ | 9 Feb History in Hindi

 9  फ़रवरी  का इतिहास 2024 :इतिहास में 9 फ़रवरी की  महत्वपूर्ण घटनाएँ

9  फ़रवरी  का इतिहास 2023 :इतिहास में 9 फ़रवरी की  महत्वपूर्ण घटनाएँ | 9 Feb History in Hindi



9  फ़रवरी  का इतिहास 2024

1667 - रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

1788 - आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।

1801 - फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1824 - उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।

1931 - भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।

1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर क़ब्ज़ा किया।

1951 - स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।

1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1973 - बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।

1979 - अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।

1991 - लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।

1999 - यूगांडा में एड्स के टीके 'अलवाक' का परीक्षण, भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' आस्कर पुरस्कार हेतु नामित।

2001 - शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।

2002 - अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।

2007 - पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।

2008-

प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता बाबा आम्टे का निधन।

पाकिस्तान को अमेरिकी मद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।

2009- सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया।

2010- भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।

2016 - जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।

9 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति

1993 - परिमार्जन नेगी - भारतीय ग्रैंड मास्टर खिलाड़ी हैं।

1968 - राहुल रॉय - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।

1964 - एकनाथ शिंदे - भारत के राजनीतिज्ञ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं।

1929 - अब्दुल रहमान अंतुले - भारतीय राजनेता एवं महाराष्ट्र के 8वें मुख्यमंत्री।

1922 - सी. पी. कृष्णन नायर - भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा 'होटल लीला समूह' के संस्थापक।

1945 - श्याम चरण गुप्ता - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।

1942 - राज कुमार जयचंद्र सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व सातवें मुख्यमंत्री थे।

1911 - बाबूभाई पटेल - जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक थे, जो गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।

9 फ़रवरी को हुए निधन

1760 - दत्ताजी शिन्दे - मराठा सेनापति थे।

1981 - एम. सी. छागला - प्रसिद्ध भारतीय न्यायधीश, राजनयिक तथा कैबिनेट मंत्री थे

1899 - बालकृष्ण चापेकर - स्वतन्त्रता सेनानी थे।

1950 - सर अब्दुल कादिर - न्यायविद, पत्रकार और राजनीतिज्ञ थे।

1984 - टी. बालासरस्वती - 'भरतनाट्यम' की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना।

2006 - नादिरा - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री (जन्म- 1932)

2008 - बाबा आम्टे - विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता, मुख्‍यत: कुष्‍ठरोगियों की सेवा के लिए विख्‍यात।

2012 - ओ. पी. दत्ता - भारतीय निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक।

2016 - सुशील कोइराला - नेपाल के 37वें प्रधानमंत्री।

2018 - चंद्रशेखर रथ - ओडिशा के सुप्रसिद्ध कथाकार व साहित्यकार।

2020 - गिरिराज किशोर - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक थे।

2020 - पी. परमेश्वरन - जनसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष, दिग्गज लेखक, कवि और प्रसिद्ध संघ विचारक थे।

2021 - राजीव कपूर - फ़िल्म अभिनेता, जो राज कपूर के पुत्र थे।