ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023 :आईएनएस सुनयना ने सीएमएफ एक्स 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023' में हिस्सा लिया |OP SOUTHERN READINESS - 2023 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 13 जुलाई 2023

ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023 :आईएनएस सुनयना ने सीएमएफ एक्स 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023' में हिस्सा लिया |OP SOUTHERN READINESS - 2023

'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023 :आईएनएस सुनयना ने सीएमएफ एक्स 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023' में हिस्सा लिया

ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023 :आईएनएस सुनयना ने सीएमएफ एक्स 'ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023' में हिस्सा लिया |OP SOUTHERN READINESS - 2023



ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस- 2023

संयुक्त समुद्री बल (सीएमएफ) द्वारा संचालित ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस 2023 में हिस्साक लेने के लिए आईएनएस सुनयना 10-12 जुलाई 23 तक सेशेल्स में थी। इस दौरे का उद्देश्य बहुपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाना और सीएमएफ अभ्यास के माध्यम से सहयोग बढ़ाना था। यह एक बहुराष्ट्रीय पहल है जिसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को बढ़ाना, क्षेत्र में सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए समुद्री डकैती का मुकाबला करना है।

यात्रा के दौरान, अमेरिका, इटली, ब्रिटेन, सेशेल्स रक्षा बलों और समुद्री पुलिस, ईयूनैवफॉर के सदस्य देशों की भाग लेने वाली नौसेनाओं के कर्मी व्यापक व्यावसायिक परस्पडर बातचीत, विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान और दौरे में शामिल थे। जहाज पर नेविगेशन, वीबीएसएस (मूलभूत और उन्नत प्रशिक्षण), समुद्री डोमेन जागरूकता और बड़े पैमाने पर हताहत निकासी ड्रिल के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान और व्यावहारिक प्रदर्शन आयोजित किए गए। सीटीएफ 56 के कमांडर कमोडोर ओलिवर की अगुवाई में बहरीन से सीएमएफ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जहाज पर प्रशिक्षण अभ्यासों का अवलोकन किया।

जहाज के चालक दल के साथ-साथ सेशेल्स रक्षा बलों और सीएमएफ के कार्मिकों की सहभागिता के साथ जहाज पर एक संयुक्त योग सत्र आयोजित किया गया था।