विभेदन, निर्विभेदन एवं पुनर्विभेदन [DIFFERENTIATION,
DEDIFFERENTIATION AND REDIFFERENTIATION]
विभेदन
विभज्योतक ऊतकों से बनने वाली कोशिकाएँ अन्ततः स्थायी कोशिकाओं में परिवर्तित हो जाती हैं। ये कोशिकाएँ विशिष्ट कार्यों को सम्पन्न करने हेतु अपनी संरचना में कई प्रकार के बदलाव कर लेती हैं और दूसरी कोशिकाओं से अलग दिखाई देती है। इस घटना को विभेदन (Differentiation) कहते हैं। विभेदन कोशिकाओं, ऊतकों व अंगों के बीच गुणात्मक विभिन्नता को दर्शाता है।
निर्विभेदन (Dedifferentiation)
जीवित विभेदित कोशिकाएँ कुछ विशेष परिस्थितियों में विभाजन की क्षमता पुनः प्राप्त कर लेती हैं। इस घटना को निर्विभेदन (Dedifferentiation) कहते हैं। अन्तरापुलीय एधा (Inter- fascicular cambium) एवं कॉर्क एथा (Cork cambium) इसके उदाहरण हैं।
पुनर्विभेदन
निर्विभेदित (Dedifferentiated) कोशिकाओं द्वारा बनी कोशिकाएँ पुनः विभाजन की क्षमता खो देती है, जिससे ये विशिष्ट कार्यों को सम्पन्न कर सकें इस घटना को पुनर्विभेदन कहते हैं ।
![विभेदन, निर्विभेदन एवं पुनर्विभेदन [DIFFERENTIATION, DEDIFFERENTIATION AND REDIFFERENTIATION] विभेदन, निर्विभेदन एवं पुनर्विभेदन [DIFFERENTIATION, DEDIFFERENTIATION AND REDIFFERENTIATION]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiqt1yz2C4sUwGw1OPNXs_7Cv1ocZ-OK9q740aWKdJ6AuPzAjqS0J9J3iIrTcCBDymcFS36OtoDVXR6psYUHEvq4q1S0muIOq2iISIHl4W_VuSWuxiuWmwYJCcHZq_xIn66UI5B8kCblyguozCEWOQJw9ufz7G7I7fNtoraB9As1WWMpFHbeEgmx4KVwM9w/w640-h360/DIFFERENTIATION,%20DEDIFFERENTIATION%20AND%20REDIFFERENTIATION.jpg)