संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) क्या है | UNFPA IN Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 1 अक्तूबर 2023

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) क्या है | UNFPA IN Hindi

  संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) क्या है 

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) क्या है


संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA):


परिचय:

  • यह संयुक्त राष्ट्र महासभा का एक सहायक अंग है तथा यौन और प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी के रूप में काम करता है।
  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (UN Economic and Social Council- ECOSOC) इसके अधिदेश निर्धारित करती है।

स्थापना:

  • इसकी स्थापना वर्ष 1967 में एक ट्रस्ट फंड के रूप में की गई थी और वर्ष 1969 से इसका संचालन शुरू हुआ।
  • वर्ष 1987 में इसे आधिकारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष का नाम दिया गया लेकिन जनसंख्या गतिविधियों के लिये संयुक्त राष्ट्र कोष के मूल संक्षिप्त नाम, 'UNFPA' को बरकरार रखा गया था।

उद्देश्य:

  • UNFPA प्रत्यक्ष रूप से सतत् विकास लक्ष्यों के अंतर्गत स्वास्थ्य (SDG3), शिक्षा (SDG4) और लैंगिक समानता (SDG5) संबंधी मुद्दों का निपटान करता है।

वित्तीयन:

  • UNFPA संयुक्त राष्ट्र बजट द्वारा समर्थित नहीं हैयह पूरी तरह से दानकर्ता देशोंअंतर-सरकारी संगठनोंनिजी क्षेत्रफाउंडेशन तथा व्यक्तियों के स्वैच्छिक योगदान द्वारा समर्थित है।