अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम क्या है | Women Day 2024 Theme in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 4 मार्च 2024

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम क्या है | Women Day 2024 Theme in Hindi

 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम क्या है  | Women Day 2024 Theme in Hindi


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम क्या है 

  • साल 2024 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “'Invest in women: Accelerate progress”, .” रखी गई है. 
  • March 8, 2024, for International Women’s Day under the theme 'Invest in women: Accelerate progress”, and take a stand with us using the hashtag #InvestInWomen.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य 

  • संपूर्ण मानव जाति के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करने हेतु प्रत्येक वर्ष 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया जाता है। यह दिवस लोगों को यह जानने का अवसर प्रदान करता है कि मानव जाति के विकास में अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है और महिलाओं की समान भागीदारी के बिना यह प्राप्त नहीं किया जा सकता है। 
  • दरअसल वर्ष 1908 के आसपास महिलाओं के बीच उनके उत्पीड़न और असमानता के विषय को लेकर गंभीर बहस शुरू हुई और बदलाव की मुहिम तब और मुखर होने लगी जब 15000 से अधिक महिलाओं ने काम की कम अवधिबेहतर भुगतान और मतदान के अधिकार को लेकर न्यूयॉर्क शहर से मार्च किया। 
  • 28 फरवरी, 1909 को संयुक्त राज्य अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। वर्ष 1910 मेंकोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया और इसी सम्मेलन के दौरान जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की महिला नेत्री  क्लारा ज़ेटकिन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन का सुझाव प्रस्तुत किया गया था। 
  • संयुक्त राष्ट्र द्वारा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन वर्ष 1975 में किया गया था।