माध्यमिक कक्षाओं में अध्यापन करने वाले शिक्षकों की पात्रता परीक्षा 2026 MP TET Syllabus Part 01
हिन्दी भाषा (Hindi Language) / संस्कृत 8 प्रश्न
भाषायी समझ अवबोध-
भाषायी समझ / अवबोध के लिए दो अपठित
दिए जायेंगे जिसमें एक गद्यांश (नाटक एकांकी । घटना / निबंध / कहानी / आदि से)
तथा दूसरा अपठित पद्य के रूप में होगा। इस अपठित में से समझ / अवबोध, व्याख्या, व्याकरण एवं मौखिक योग्यता से संबंधित प्रश्न
किए जायेंगे । गद्यांश साहित्यिक / वैज्ञानिक / सामाजिक समरसता / तात्कालिक
घटनाओं पर आधारित हो सकते हैं।
अंग्रेजी आषा (English Language) 5 प्रश्न
1. Reading Comprehension
- Two short passages followed by short
answer type questions.
2. Vocabulary (Level-X standard)
- One word substitution
- Opposites
- Synonyms
- phrases
- idioms/proverbs
3. Functional Grammar: (Level-X standard)
- Articles
- Modals
- Determiners
- Noun/Pronoun
- Adjective/Adverb
- Narration
- Prepositions
- Tenses
- Transformation of sentences
- Voices
सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाक्रम, तार्किक एवं आंकिक योग्यता 7 प्रश्न
सामान्य ज्ञान व समसामयिक घटनाक्रम (General Knowledge & Current Affairs) समसामयिक मामले / राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाएं, भारत का इतिहास व भारत के राष्ट्रीय आंदोलन, भारतीय व संसार का भूगोल भारत व संसार का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल आदि, भारतीय राजनीति व शासन तंत्र-संविधान, राजनीतिक तंत्र, पंचायतीराज, सार्वजनिक मुद्दे, धाराएं व अधिकार आदि। आर्थिक व सामाजिक विकास सतत विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्रों में पहले आदि। पर्यावरण, पारिस्थितिकी, जैवविविधता, मौसम में बदलाव, सामान्य विज्ञान आधारित सामान्य मुद्दे भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय खेलकूद, मध्यप्रदेश का इतिहास, भूगोल व राजनीति। मध्यप्रदेश का आर्थिक व सामाजिक विकास।
2. तार्किक एवं आंकिक योग्यता Reasoning and Numerical Ability
ब. आंकिक योग्यता दो एवं तीन आयामी वेन
आरेख आधारित प्रश्न संख्या पैटर्न, श्रंखला अनुक्रम, संख्याओं संबंधी आधारभूत ज्ञान (संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण का क्रम आदि), अंकगणितीय अभिवृत्ति, आंकड़ों की व्याख्या (आलेख, ग्राफ, तालिका, आंकड़ों की पर्याप्तता, आदि),
विभिन्न संदर्भों में दिशा ज्ञान, विश्लेषण व व्याख्या ।
बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र 10 प्रश्न
- बाल विकास की अवधारणा एवं इसका अधिगम
से संबंध ।
- विकास और विकास को प्रभावित करने वाले
कारक ।
- बाल विकास के सिद्धांत।
- बालक का मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यवहार
संबंधी समस्याएं।
- वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव।
- समाजीकरण प्रक्रियाएं सामाजिक जगत एवं
बच्चे (शिक्षक, अभिभावक, साथी)
- पियाजे, पावलव, कोहलर और थार्नडाइकः रचना एवं
आलोचनात्मक स्वरूप।
- बाल केन्द्रित एवं प्रगतिशील शिक्षा की
अवधारणा ।
- बुद्धि की रचना का आलोचनात्मक स्वरूप
और उसका मापन, बहुआयामी बुद्धि।
- व्यक्तित्व और उसका मापन।
- भाषा और विचार।
- सामाजिक निर्माण के रूप में जेंडर, जेंडर की भूमिका, लिंगभेद और शैक्षिक प्रथाएं।
- अधिगम कर्ताओं में व्यक्तिगत भिन्नताएं, भाषा, जाति, लिंग, संप्रदाय, धर्म आदि की विषमताओं पर आधारित
भिन्नताओं की समझ ।
- अधिगम के लिए आकलन और अधिगम का आकलन में अंतर, शाला आधारित आकलन, सतत एवं समग्र मूल्यांकनः स्वरुप और प्रथाएं (मान्यताएं)
अधिगम और शिक्षा शास्त्र (पेडागाजी)
- बच्चे कैसे सोचते और सीखते हैं, बच्चे शाला प्रदर्शन में सफलता प्राप्त
करने में क्यों और कैसे असफल होते हैं।
- शिक्षण और अधिगम की मूलभूत प्रक्रियाए, बच्चों के अधिगम की रणनीतियों, अधिगम एक सामाजिक प्रक्रिया के रूप में, अधिगम का सामाजिक संदर्भ।
- समस्या समाधानकर्ता और वैज्ञानिक
अन्वेषक के रूप में बच्चा। बच्चों में अधिगम की वैकल्पिक धारणाएं, बच्चों की त्रुटियों को अधिगम
प्रक्रिया में सार्थक कड़ी के रूप में समझना। अधिगम को प्रभावित करने वाले कारकः
अवधान और रूचि ।
- संज्ञान और संवेग
- अभिप्रेरणा और अधिगम
- अधिगम में योगदान देने वाले कारक व्यक्तिगत और पर्यावरणीय
- निर्देशन एवं परामर्श
- अभिक्षमता और उसका मापन) स्मृति और
विस्मृति
- समावेशित शिक्षा की अवधारणा एवं विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की समझ
- लाभान्वित एवं वंचित वर्गों सहित
विविध पृष्ठभूमियों के अधिगमकर्ताओं की पहचान
- अधिगम कठिनाइयों, क्षति आदि से ग्रस्त बच्चों की
आवश्यकताओं की पहचान ।
- प्रतिभावान, सृजनात्मक, विशेष क्षमता वाले अधिगतकर्ताओं की
पहचान।
- समस्याग्रस्त बालकः पहचान एवं
निदानात्मक पक्ष ।
- बाल अपराध कारण एवं प्रकार
