बालाघाट जिले में 900 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड - लालबर्रा में सबसे अधिक 1192 मि.मी. एवं खैरलांजी में सबसे कम 328 मि.मी. वर्षा - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 22 अगस्त 2020

बालाघाट जिले में 900 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड - लालबर्रा में सबसे अधिक 1192 मि.मी. एवं खैरलांजी में सबसे कम 328 मि.मी. वर्षा


बालाघाट  | 22-अगस्त-2020

    01 जून 2020 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 22 अगस्त 2020 तक बालाघाट जिले में 900 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 718 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। 22 अगस्त 2020 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। माह अगस्त में सामान्य रूप से 445 मि.मी. वर्षा होना चाहिए और 01 जून से 22 अगस्त तक बालाघाट जिले में 1067 मि.मी. वर्षा हो जाना चाहिए।

     कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 2020 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 12 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 13 मि.मी., बैहर तहसील में 60 मि.मी., लांजी तहसील में 20 मि.मी., कटंगी तहसील में 03 मि.मी., किरनापुर तहसील में 04 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 00 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 10 मि.मी., बिरसा तहसील में 21 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 15 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 04 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 15 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

     चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 22 अगस्त 2020 तक बालाघाट तहसील में 909 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 863 मि.मी., बैहर तहसील में 1147 मि.मी., लांजी तहसील में 851 मि.मी., कटंगी तहसील में 703 मि.मी., किरनापुर तहसील में 994 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 328 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 1192 मि.मी., बिरसा तहसील में 1048 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 1094 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 772 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक कुल 900 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

     गत वर्ष 2019 में इसी अवधि में 01 जून से 22 अगस्त 2019 तक बालाघाट तहसील में 844 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 883 मि.मी., बैहर तहसील में 865 मि.मी., लांजी तहसील में 657 मि.मी., कटंगी तहसील में 371 मि.मी., किरनापुर तहसील में 805 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 303 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 656 मि.मी., बिरसा तहसील में 877 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 1048 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 585 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इस प्रकार बालाघाट जिले में गत वर्ष इसी अवधि में कुल 718 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी।