विनित कुमार शुक्ला एवं निधि पांडे ने विवाह | अपर कलेक्टर कार्यालय बैहर में कराया गया दो जोड़ों का विवाह - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

शनिवार, 22 अगस्त 2020

विनित कुमार शुक्ला एवं निधि पांडे ने विवाह | अपर कलेक्टर कार्यालय बैहर में कराया गया दो जोड़ों का विवाह


विनित कुमार शुक्ला एवं निधि पांडे ने  विवाह


     विशेष विवाह अधिनियम के अंतर्गत 22 अगस्त 2020 को अपर कलेक्टर कार्यालय बैहर में दो जोडो का विवाह कराया गया। विशेष विवाह अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री शिवगोविंद मरकाम ने नव विवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया।

     वार्ड नंबर-13, रेल्वे क्रासिंग के पास, बालाघाट निवासी 37 वर्षीय विनित कुमार शुक्ला एवं उत्तरप्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा तहसील के ग्राम पालचन्द्रहा की मूल निवासी, वर्तमान में वार्ड नंबर-13 बालाघाट की निवासी 26 वर्षीय निधि पांडे ने विशेष विवाह अधिकारी बैहर के समक्ष विवाह कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। इसी प्रकार वार्ड नंबर-20, भीमजोरी, बिरसा तहसील के निवासी 29 वर्षीय अब्दुल वकील खान एवं कंचन नगर वार्ड नंबर-15 चारटोला मलाजखंड की 29 वर्षीय तानिया सिंह ने विवाह कराने के लिए विशेष विवाह अधिकारी बैहर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया था।


    
इन दोनों जोड़ों का 22 अगस्त 2020 को अपर कलेक्टर कार्यालय बैहर में गवाहों के समक्ष विवाह सम्पन्न कराया गया। गवाहों के समक्ष दोनों जोड़ों के वर एवं वधु ने एक-दूजे को वरमाला पहनाकर मुंह मीठा कराया और जीवन भर एक दूजे का साथ निभाने का संकल्प लिया। विशेष विवाह अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री शिवगोविंद मरकाम ने दोनों जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। दोनों नव विवाहित जोड़े इस विवाह से प्रसन्न थे। इन नव विवाहित जोड़ों ने आधुनिक होते समाज में विवाह के बढ़ते खर्च को कम करने एवं सादगी से विवाह कराने का संदेश भी दिया है।