यूएस में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65.89 लाख के पार बावजूद 152 अंक ऊपर खुला डाउ जोंस, भारत-चीन-जापान समेत दुनिया के प्रमुख बाजारों में बढ़त - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

यूएस में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65.89 लाख के पार बावजूद 152 अंक ऊपर खुला डाउ जोंस, भारत-चीन-जापान समेत दुनिया के प्रमुख बाजारों में बढ़त

गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले। डाउ जोंस 0.55 फीसदी की बढ़त के साथ 152 अंक ऊपर खुला। नैस्डैक 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 88 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 20 अंक ऊपर खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 27686, नैस्डैक 11242 और एसएंडपी 3359 अंक पर कारोबार कर रहे थे।

गुरुवार को दुनियाभर के लगभग सभी प्रमुख बाजारों में बढ़त के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई 171 अंक, चीन का शंघाई कम्पोसिट 25 अंक, हॉन्गकॉन्ग का हैंग सैंग 189 अंक, भारत का निफ्टी 15 अंक और कोरिया का कोस्पी में 0.21 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं इस समय जर्मनी का DAX को छोड़कर फ्रांस का CAC, यूके का FTSE, मैक्सिको का IPC, रूस का MICEX सभी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

वहीं इस समय जर्मनी का DAX को छोड़कर फ्रांस का CAC, यूके का FTSE, मैक्सिको का IPC, रूस का MICEX सभी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था अमेरिकी बाजार
शुक्रवार को डाउ जोंस 1.45 फीसदी यानी 405 अंक की गिरावट के साथ 27534 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डैक 2.12 फीसदी यानी 241 अंक की गिरावट के साथ 11154 अंक पर और एसएंडपी 1.76 फीसदी यानी 59 अंक की गिरावट के साथ 3339 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: 65.89 लाख के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

worldometers वेबसाइट के मुताबिक, शुकवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख 89 हजार 020 पर पहुंच गया। देश में अब तक 1 लाख 96 हजार 345 मौतें हो चुकी हैं जबकि 38 लाख 80 हजार 707 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 83 लाख 71 हजार 811 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 2 करोड़ 38 लाख 5 हजार 583 मरीज ठीक हो चुके हैं। 9 लाख 14 हजार 644 लोगों की मौत हो चुकी है।

बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार

  • शुक्रवार को कारोबार के आखिरी दिन बीएसई सेंसेक्स 14.23 अंक ऊपर 38,854.55 पर और निफ्टी 15.20 अंकों की बढ़त के साथ 11,464.45 पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी दिन घरेलू मार्केट में ग्लोबल बाजारों का असर दिखा और दिनभर बाजार फ्लैट ही रहा। हालांकि अंत में बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा आईटी और रियल्टी स्टॉक्स में अन्य के मुकाबले तेजी रही। सुबह बीएसई 24.85 अंक ऊपर 38,865.17 पर और निफ्टी 11,500 स्तर के पास खुला था।
  • आज आईटी और रियल्टी शेयरों में तेजी रही। विप्रो के शेयर में 2.81 फीसदी और टेक महिंद्रा में 1.83 फीसदी की बढ़त रही। जबकि रियल्टी शेयरों में प्रेस्टीज और डीएसएफ के स्टॉक में क्रमश: 3 और 2 फीसदी की बढ़त रही। हालांकि बैंकिंग स्टॉक्स में दोपहर के बाद खरीदारी लौटी और एसबीआई का शेयर 3 फीसदी बंद हुआ।
  • इससे पहले गुरुवार बीएसई 322.96 अंक ऊपर 38,516.88 पर और निफ्टी 85.3 अंक ऊपर 11,363.30 पर खुला था। कारोबार के अंत में बीएसई 646.40 अंक ऊपर 38,840.32 पर और निफ्टी 171 अंक ऊपर 11,449 पर बंद हुआ था। कल मेटल के अलावा सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। इसके अलावा गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 200 अरब डॉलर के स्तर पार पहुंच गई। कंपनी का मार्केट कैप अब 15.25 लाख करोड़ रुपए हो गई है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नैस्डैक 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 88 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 20 अंक ऊपर खुला।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RiVZrI