बड़वानी कोरोना अपडेट :20 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1624 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 20 सितंबर 2020

बड़वानी कोरोना अपडेट :20 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1624




बड़वानी में शनिवार की देर शाम को 20 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1624 हो गई है। इसमें से 1339 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 267 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 18 लोगो की मृत्यु हुई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें
बड़वानी का 40 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय पुरूष, 75 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष, 59 वर्षीय महिला, 64 वर्षीय पुरूष, जूनापानी की 60 वर्षीय महिला,
खेतिया की 25 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय बालक, 50 वर्षीय महिला, सेंधवा का 51 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष,जरवाहा का 60 वर्षीय पुरूष, राजपुर का 36 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, हरिबड़ (सिवई) का 70 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।


बड़वानी के 19 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात रविवार को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1624 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1339 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 267 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 18 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।


जिले से भेजे गये सेम्पल में से 210 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 22576 लोगो के सेम्पल जॉच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 20101 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1624 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, वही 987 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।
ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1624 लोगो में से 1339 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 267 कोरोना वायरस पॉजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 18 लोगो की मृत्यु हुई है।