बड़वानी में कल शाम को डेढ़ घंटे में गिरा डेढ़ इंच से अधिक पानी, बह निकले शहर के नाले - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 20 सितंबर 2020

बड़वानी में कल शाम को डेढ़ घंटे में गिरा डेढ़ इंच से अधिक पानी, बह निकले शहर के नाले




इस मानसून सत्र में लगातार दूसरे दिन भी बड़वानी नगर में झमाझम बरसात देखने को मिली, डेढ़ घंटे में डेढ़ इंच से अधिक (41 मिलीमीटर) के लगभग पानी गिरा। जिसके कारण शहर के विभिन्न नाले ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगे। भू अभिलेख कार्यालय के अधीक्षक श्री मुकेश मालवीय से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घंटे में वर्षा मापी केंद्र बड़वानी में 41 मिलीमीटर वर्षा, पाटी में 3.5 मिलीमीटर, अंजड़ में 34 मिलीमीटर वर्षा, ठीकरी में 13 मिलीमीटर वर्षा, राजपुर में 10 मिलीमीटर, सेंधवा में 23 मिलीमीटर, चाचरियापाटी में 7 मिलीमीटर, पानसेमल में 4 मिलीमीटर वर्षा एवं निवाली में 7 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जबकि इस दौरान वर्षा मापी केंद्र वरला में कोई भी वर्षा दर्ज नहीं हुई है।
भू अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार इस मानसून सत्र में अभी तक वर्षा मापी केंद्र बड़वानी में 708.3 मिलीमीटर वर्षा, पाटी में 698.5 मिलीमीटर वर्षा, अंजड़ में 337 मिलीमीटर वर्षा, ठीकरी में 598.2 मिलीमीटर वर्षा, राजपुर में 717 मिलीमीटर वर्षा, सेंधवा में 944 मिलीमीटर वर्षा, चाचरियापाटी में 914 मिलीमीटर वर्षा, वरला में 690.3 मिलीमीटर वर्षा, पानसेमल में 1104 मिलीमीटर वर्षा, निवाली में 940 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
जिले में इस मानसून सत्र में अभी तक औसत रूप से 765.1 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो जिले की औसत वर्षा 746.3 मिलीमीटर से 18.8 मिलीमीटर अधिक है।