बड़वानी कोरोना अपडेट :11 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त0 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

बड़वानी कोरोना अपडेट :11 व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त0





 बड़वानी में गुरूवार की देर शाम को 11 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1742 हो गई है। इसमें से 1443 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 279 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 लोगो की मृत्यु हुई है।  

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें पानसेमल की 60 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवा, राजपुर का 58 वर्षीय पुरूष, बड़वानी  का 35 वर्षीय पुरूष, 75 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीय युवा, भड़गोन का 37 वर्षीय पुरूष, बाजड का 45 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।


   बड़वानी के 46 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात शुक्रवार को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1742 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1443 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 279 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 20 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।

जिले से भेजे गये सेम्पल में से 371 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 23890 लोगो के सेम्पल जॉच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 21586 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1742 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, वही 816 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।

    ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1742 लोगो में से 1443 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 279 कोरोना वायरस पॉजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 20 लोगो की मृत्यु हुई है।