Badwani Corona Update :जिले में 10 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 29 सितंबर 2020

Badwani Corona Update :जिले में 10 और व्यक्तियों की रिपोर्ट आई पाजिटिव

 


बड़वानी में सोमवार की देर शाम को 10 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1796 हो गई है। इसमें से 1542 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब 234 लोगो का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 20 लोगो की मृत्यु हुई है। 

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें खेतिया का 14 वर्षीय बालक, 18 वर्षीय बालिका, 43 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय पुरूष, घुसगांव ( खेड़ापुरा ) का 45 वर्षीय पुरूष, तलुन का 55 वर्षीय पुरूष, पानसेमल की 10 वर्षीय बालिका, 30 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष, सिन्दीखोदरी अम्बापानी का 23 वर्षीय पुरूष  सम्मिलित है।


जिले से भेजे गये सेम्पल में से 337 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 25447 लोगो के सेम्पल जॉच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक 23011 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1796 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, वही 507 लोगो की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।

    ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1796 लोगो में से 1542 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 234 कोरोना वायरस पॉजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 20 लोगो की मृत्यु हुई है।


बड़वानी के 22 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के पश्चात मंगलवार को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि अभी तक बड़वानी में 1796 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाये गये थे, इसमें से 1542 लोगो को उपचार के पश्चात् अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होने बताया कि अब 234 कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो का उपचार चल रहा है। जबकि 20 व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है।