Breaking News:आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच प्रारंभ हुई जंग - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 27 सितंबर 2020

Breaking News:आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच प्रारंभ हुई जंग

 

आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच प्रारंभ हुई जंग



सोवियत संघ से अलग होकर बने दो देशो आर्मेनिया और अजरबैजान के मध्य जमीन के विवाद को लेकर युद्ध छिड़ गया है।

दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर दिया एवं अपने टैंक, तोप, लड़ाकू विमानों को जंग के मैदान में उतार दिया है।

आर्मेनिया और अजरबैजान के मध्य विवादित क्षेत्र 'नागोर्नो कारबाख' में आज युद्ध भड़क गया है, जिसमें दोनों देशों ने अपने अपने टैंकए तोप  लड़ाकू विमान  एवं हजारों सैनिक को जंग के मैदान में उतार दिया है। आर्मेनिया ने देश में मार्शल ला लागू कर दिया है, आर्मेनिया के प्रधानमंत्री नें टवीटर पर इसकी जानकारी दी.

अरमेनिया के प्रधानमंत्री का टृवीट

जिस क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के मध्य जंग प्रारंभ हुई है वह अजरबैजान की मानी जाती है पर उस पर अरमेनिया का कब्जा है।

अरमेनिया द्वारा जारी की गई फोटो।

अजरबैजान द्वारा हवाई एवं तोपों के द्वारा हमले किये जाने के बाद अरमेदिया द्वारा हेलिकाप्टर मारकर गिराने एवं तीन टैंक तबाह करने का हवाला देकर अरमेनिया ने देश में मार्शल लाॅ लगा दिया एवं अपने सैनिकों को बार्डर की ओर जाने का आदेश दे दिया है, इस बीच अजरबैजान के प्रसिडेंट इलहाम अलीयेव ने अपने क्षेत्र को अरमेनिया से वापस लेने की बात कही एवं देश के कुछ हिस्सों में मार्शल लाॅ लगाने की जानकारी दी।

दोनों देशों के बीच विवादित क्षेत्र

दोनों देशों के बीच काकेशस पर्वत का इस विवादित क्षेत्र की समस्या पिछले तीन दशकों की झड़पों के बाद भी हल नहीं हुई है। जुलाई में हुई झड़पों में 16 लोगों की मौत हो गई थी।