कोरोना के 14 नए पॉजिटिव मिलें कुल एक्टिव केस 76 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 7 सितंबर 2020

कोरोना के 14 नए पॉजिटिव मिलें कुल एक्टिव केस 76

   

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सिवनी नगरीय क्षेत्र भैरोगंज का 59 वर्षीय पुरुष, जनता नगर की 31 वर्षीय महिला,किदवई वार्ड का 40 वर्षीय पुरूष, सिंधी कॉलोनी की 24 वर्षीय महिला, मंगलीपेठ का 61 वर्षीय पुरुष,आजाद वार्ड का 24 वर्षीय पुरुष, आर्चीपुरम का 50 वर्षीय पुरुष, अकबर वार्ड का 68 वर्षीय पुरुष तथा गंगानगर मरझोर की 57 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गए हैं। इसी तरह बरघाट नगरीय क्षेत्र के वार्ड नं 11 का 37 वर्षीय पुरुष एवं ग्राम जवारकाठी का 32 वर्षीय पुरुष, धनोरा विकासखण्ड के ग्राम ख़िरखिरी का 29 वर्षीय पुरुष एवं 39 वर्षीय महिला तथा घंसौर का 56 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाये गए हैं।    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 12887 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 314 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 232 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 76 एक्टिव केस हैं। 

17 नये कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. राहुल हरिदस फटिंग द्वारा कोरोना के नये पॉजिटिव मरीज पाये जाने पर जिले में 17 नये कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित किये गये है। जिसमें नगरीय क्षेत्र सिवनी के पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास अकबर वार्ड, सी.बी.रमन वार्ड स्टेट बैंक के पास, टैगोर वार्ड जैन डेयरी के पास,भैरोगंज पीजी कॉलेज मार्ग, महामाया वार्ड, त्रिपुरी चौक गणेश मंदिर के पास भैरोगंज, भगत सिंह वार्ड झिरिया मोहल्ला, सुभाष् वार्ड महावीर व्यायाम शाला के पास, शहीद वार्ड आधुनिक कालोनी, अम्बेडकर वार्ड तथा सिवनी विकासखण्ड के ग्राम मरझोर, ग्राम ऐरपा, डोरली छतरपुर, ग्राम बम्हनी, ग्राम भोमाटोला तथा ग्राम जुमनिया एवं केवलारी विकासखण्ड के ग्राम अलोनीखापा की चिन्हांकित सीमा को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित कर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों की नियुक्ति करते हुए विभिन्न दायित्व सौंपे गये है।