देवेंद्र फडणवीस कोरोना संक्रमित - Daily Hindi Paper – CTET, TET & Teacher Recruitment

Breaking

शनिवार, 24 अक्टूबर 2020

देवेंद्र फडणवीस कोरोना संक्रमित

 

 महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

श्री फडणवीस ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी।उन्होंने कहा,"मैं लॉकडाउन के बाद से हर दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं! मैं कोरोना संक्रमित हूं और आइसोलेशन में हूं।डाक्टरों की सलाह के अनुसार सभी दवाएं और उपचार लेना शुरू कर दिया है।"



बिहार विधानसभा चुनावों के पार्टी प्रभारी श्री फडणवीस ने अपने संपर्क में आने वाले महाराष्ट्र और बिहार के नेताओं को फिर से कोविड-19 की जांच कराने तथा सभी को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।