बड़वानी में सोमवार की देर
शाम को 14 और व्यक्तियों
की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस
पॉजिटिव लोगो की संख्या बढ़कर 1896 हो गई है। इसमें से 1697 लोग उपचार के पश्चात अपने घरो को वापस चले गये है। जबकि अब
178 लोगो का उपचार
बड़वानी, सेंधवा एवं
इन्दौर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि 21 लोगो की मृत्यु हुई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.
अनीता सिंगारे से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की देर शाम को जिन व्यक्तियो की
पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें बड़वानी का 48 वर्षीय पुरूष, 67 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय पुरूष, 62 वर्षीय पुरूष, 53 वर्षीय पुरूष, सेंधवा की 66 वर्षीय महिला, राजपुर का 27 वर्षीय पुरूष, 47 वर्षीय पुरूष, सिलावद की 35 वर्षीय महिला, खेतिया का 57 वर्षीय पुरूष, ठीकरी की 44 वर्षीय महिला, निवाली की 14 वर्षीय बालिका, अंजड़ की 40 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय पुरूष सम्मिलित है।
जिले से भेजे गये सेम्पल
में से 372 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी
हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 27891 लोगो के सेम्पल जॉच हेतु भेजे गये थे, इसमें से अभी तक
25380 लोगो की रिपोर्ट निगेटिव एवं 1897 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है, वही 482 लोगो की
रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है।
ज्ञातव्य है कि जिले में कोरोना वायरस प्रभावित पाये गये 1897 लोगो में से 1697 लोगो को उपचार के बाद कोरोना वायरस मुक्त हो जाने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से घर भेज दिया गया है। जबकि वर्तमान में 178 कोरोना वायरस पॉजिटिव का बड़वानी एवं इन्दौर में चल रहा है, वही 21 लोगो की मृत्यु हुई है।