Seoni News :जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों से ली गई ऑनलाईन कक्षाओं की जानकारी - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 8 अक्तूबर 2020

Seoni News :जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्यों से ली गई ऑनलाईन कक्षाओं की जानकारी

 


जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गुरूवार 8 अक्टूबर 20 को शासकीय विदयालय महात्मा गांधी हाईस्कूल सिवनी, शासकीय उमावि.कन्या मठ सिवनी एवं महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय सिवनी का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान विदयालयों में डिजीलैप के अंतर्गत चल रही कक्षाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने संस्था प्रमुखों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतु संस्था के मुख्य द्वार पर सैनिटाईजर एवं हाथ धोने के लिये साबुन, पानी आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए तथा  संस्था में स्टॉफ, विदयार्थियों व उनके पालकों को बिना मास्क के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाए। प्राचार्यों से जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय अंतर्गत चलने वाली गतिविधियां यथा नामांकन, पुस्तक वितरण, ऑनलाईन कक्षाऐं, व्हाटसऐप आधारित मूल्यांकन, गृहकार्य अवलोकन की स्थिति एवं पालक की सहमति से आने वाले विदयार्थियों की जानकारी ली गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने जिले के समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक शिक्षक सप्ताह में 02 दिन अपने विषय का अध्यापन कार्य ऑनलाईन करावें। विदयार्थियों के पास स्मार्ट फोन की उपलब्धता अनुसार ऑनलाईन कक्षायें सुबहदोपहर, सायं ली जा सकती हैं। प्राचार्य शिक्षकों द्वारा ली जा रही ऑनलाईन कक्षाओं का संपूर्ण रिकार्ड संधारित करें।