भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत देने वाली खबर! अनुमान से बेहतर रहे GDP के आंकड़े, दूसरी तिमाही में 7.5% रही गिरावट - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत देने वाली खबर! अनुमान से बेहतर रहे GDP के आंकड़े, दूसरी तिमाही में 7.5% रही गिरावट

 भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए राहत देने वाली खबर!
अनुमान से बेहतर रहे GDP के आंकड़े, दूसरी तिमाही में 7.5% रही गिरावट


  • 8.6% गिरावट का था अनुमान
  • लॉकडाउन में 23.9% थी गिरावट


कोरोना संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में 7.5 प्रतिशत की गिरावट आयी है। कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये लॉकडाउन के कारण पहली तिमाही अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में 23.9 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।जीडीपी के यह आकंड़े उम्मीद से बेहतर है क्योंकि आरबीआई और रेटिंग एजेंसी ने इससे ज्यादा यानी करीब 8.6 फीसदी गिरावट का अनुमान लगाया था।  




जुलाई-सितंबर 2019 में कितनी थी जीडीपी वृद्धि  दर?


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के जारी आंकड़ो के अनुसार इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में  GDP में 4.4 % की वृद्धि हुई थी। कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये लगाये गये लॉकडाउन के कारण चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही अप्रैल-जून में अर्थव्यवस्था में 23.9% की बड़ी गिरावट आयी थी। 


तात्कालिक पूर्वानुमान विधि का प्रयोग करते हुए केंद्रीय बैंक के शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी का आकार 8.6 फीसद तक घट जाएगा। इससे पहले आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में 9.5 फीसद की गिरावट का अनुमान लगाया था। आरबीआई के शोधकर्ता एवं मौद्रिक नीति विभाग के पंकज कुमार की ओर से तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत तकनीक रूप से 2020-21 की पहली छमाही में अपने इतिहास में पहली बार आर्थिक मंदी में फंस गया है।




कितनी गिरावट का अनुमान लगाया था विभिन्न एजेंसियों ने?


भारतीय रिजर्व बैंक को जीडीपी में 8.6 फीसद की गिरावट का अनुमान था

इंडिया रेटिंग्स ने 11.9 फीसद की गिरावट का अनुमान लगया था।

स्टेट बैंक ने 10.7 तो बैंक ऑफ बड़ौदा ने 8 फीसद की गिरावट का अनुमान लगाया था।

दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी में नोमुरा ने 10.4 तो बार्कलेज 8.5 फीसद की गिरावट की आशंका जाहिर की थी

बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच की रिपोर्ट में GDP के 7.8 फीसद गिरने का अनुमान लगाया गया था

मॉर्गन स्टेनली को जीडीपी ग्रोथ में 6 फीसद की गिरावट का अनुमान था। 

ICRA ने जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की आर्थिक ग्रोथ के 9.5 फीसद गिरने का अनुमान लगाया था।

CARE रेटिंग ने GDP ग्रोथ में 9.9 फीसद की गिरावट का अनुमान लगाया था।