Seoni Corona News :आज फिर मिले कोरोना मरीज अब जिले में 41 एक्टिव केस - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

Seoni Corona News :आज फिर मिले कोरोना मरीज अब जिले में 41 एक्टिव केस

 Seoni Corona News


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 26 नवम्बर को देर रात प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बरघाट विकासखण्ड के ग्राम धपारा में 2, ग्राम पौनिया में 1, केवलारी विकासखण्ड के ग्राम मेहरा पलारी में 2 तथा लखनादौन के वार्ड नं.11 में 1 पॉजिटिव केस मिला है। वहीं 5 मरीज स्वस्थ हुए हैं।



 प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  40957  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1338 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1288  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के  41 एक्टिव केस हैं। सभी मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी सतत मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।