राष्ट्रमंडल खेल 2022 :महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया घोषित - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 19 नवंबर 2020

राष्ट्रमंडल खेल 2022 :महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया घोषित

 राष्ट्रमंडल खेल 2022 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने वर्ष 2022 में इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया घोषित कर दी है। बर्मिंघम 28 जुलाई से आठ अगस्त तक राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा।



महिला क्रिकेट को राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा बनाया गया है। आईसीसी और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ ने बुधवार को क्वालिफिकेशन प्रक्रिया की घोषणा की। मेजबान इंग्लैंड को स्वतः ही टूर्नामेंट जगह मिल गयी है जबकि एक अप्रैल 2021 को महिला टी-20 रैंकिंग में छह अन्य शीर्ष टीमें सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।