इतिहास में 05 नवंबर की प्रमुख घटनाएं - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 5 नवंबर 2020

इतिहास में 05 नवंबर की प्रमुख घटनाएं

 इतिहास में 05 नवंबर की प्रमुख घटनाएं



1556 - पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।

 

1630 - स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।

 

1678 - जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।

 

1811 - स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।

 

1854 - क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।

 

1870 - महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म।

 

1914 - इंग्लैंड और फ्रांस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

 

1917 - स्वतंत्रता सेनानी एवं हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता का जन्म।

 

1920 - इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना।

 

1930 - अमेरिका के महान साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति बाबित्त के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।

 

1950 - ध्रुपद तथा खयाल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फैयाज खां का निधन।

 

1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

 

1976 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

 

1985 - तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे ने 24 वर्ष तक शासन करने के बाद पद छोड़ा।

 

1995 - इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर हत्या।

 

1998 - प्रगतिशील लेखक एवं कवि नागार्जुन का निधन।

 

1999 - वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।

 

2001 - भारत तथा रूस ने अफगानिस्तान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।

 

2002 - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को माफी दी।

 

2006 - इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सज़ा सुनाई।

 

2008 - प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन।

 

2011 - प्रख्यात संगीतकार, गायक, अभिनेता और फिल्म निर्देशन भूपेन हज़ारिका का निधन।

 

2013- भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरूआत की और पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ।