Seoni Daily Corona News :आज फिर मिले अब जिले में 42 एक्टिव केस - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शनिवार, 28 नवंबर 2020

Seoni Daily Corona News :आज फिर मिले अब जिले में 42 एक्टिव केस

 Seoni Daily Corona News 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 27 नवम्बर को देर रात प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार बरघाट विकासखण्ड के ग्राम जेवनारा एवं नगरीय क्षेत्र बरघाट में एक-एक तथा सिवनी विकासखण्ड के ग्राम बंधा में 1 मरीज तथा कुरई में 1 पॉजिटिव केस मिला है। वहीं 5 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Seoni Daily Corona News


 प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  41427  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1342 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1291  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के  42 एक्टिव केस हैं। जिनमें 41 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी सतत मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।