इतिहास में 18 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं | 18 December Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

इतिहास में 18 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं | 18 December Major Event in History

 

इतिहास में 18 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं 



1271 – मंगोल सम्राट कुबलई खान ने अपने साम्राज्य का नाम युआन रखा।

इसके साथ ही युआन वंश की शुरुआत हुई।

 

1777 – अमेरिका में पहली बार नेशनल थैंक्स गिविंग डे मनाया गया।

 

1799 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के पार्थिव शरीर को माउंट वर्नान में दफनाया गया।

 

1839 – अमेरिका के जॉन ड्रेपर ने पहली बार किसी आकाशीय पिंड (चंद्रमा) की तस्वीर उतारी।

 

1849 – विलियम बांड ने टेलीस्कोप के जरिये चांद की पहली फोटोग्राफ ली।

 

1865 – अमेरिका में पहला मवेशी आयात कानून पारित हुआ।

 

1878 – तत्कालीन सोवियत संघ को महाशक्ति में बदलने वाले नेता जोसेफ स्टालिन का जन्म।

 

1897 – भोजपुरी कलाकार, संगीतकार और सामाजिक कार्यकर्ता भिखारी ठाकुर का जन्म।

 

1899 – फील्ड मार्शल लार्ड राबर्ट्स दक्षिण अफ्रीका में पहले ब्रिटिश सुप्रीम कमांडर नियुक्त किये गये।

 

1902 – इटली के प्रसिद्ध अविष्कारक मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया।

 

1914 – ब्रिटेन ने औपचारिक रुप से मिस्र को अपना उपनिवेश घोषित किया।

 

1917 – सोवियत रेजीमेंट ने फिनलैंड की स्वतंत्रता की घो​षणा की।

 

1935 – एडवर्ड बेंस चेकोस्लोवाकिया के राष्ट्रपति बने।

 

1938 – जर्मनी के वैज्ञानिक और रसायनशास्त्री ऑटोहैन द्वारा नाभकीय उर्जा के विश्लेषण से परमाणु युग का आरंभ हुआ।

 

1941 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना हांगकांग पहुंची और आम नागरियों का कत्ल करना शुरू कर दिया।

 

1945 – दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।

 

1960 – राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन।

 

1966 – खगोलशास्त्री रिचर्ड वॉकर ने शनि ग्रह के उपग्रह एपिमीथियस की खोज की।

 

1988 – ऑस्ट्रेलिया ने महिला विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब जीतने की हैट्रिक बनाई।

 

1995 – एक अज्ञात विमान ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में हथियार और गोला बारूद गिराये।

 

2006 – संयुक्त अरब अमीरात में पहली बार चुनाव हुए।

 

2007 - जापान ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया।

 

2008 - ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण।

 

2014 - सबसे भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 का सफल प्रक्षेपण।

 

2015 - ब्रिटेन की कोयला खदान केलिंगले कालरी को बंद किया गया।

 

2017- राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने 29 स्वर्ण पदक जीते।