इतिहास में 21 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं
1881 - सामाजिक क्रांति के अग्रदूत एवं जन
जागरणकर्ता सुन्दरलाल शर्मा का जन्म।
1898 - मैरी क्यूरी और उनके पति पियर ने रेडियम
की खोज की।
1910 - इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में
हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।
1914 - अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।
1923 - ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से
मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।
1931 - अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला
क्रॉसवर्ड न्यूयॉर्क वर्ल्ड अखबार में प्रकाशित हुआ।
1937 - रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली
कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।
1949 - पुर्तगाली शासकों ने इंडोनेशिया को
संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।
1952 - सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का
लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।
1971 - कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा
परिषद के चौथे महासचिव बने।
1974 - पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के
पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेड़े में
शामिल किया गया।
1975 - मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।
1991 - कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में
11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।
2002 - ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का
दूतावास बंद किया।
2007 - चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के
कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत और चीन के बीच पहला साझा अभ्यास।
2011 - देश के जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक पी
के अयंगर का निधन।
2012 - “गंगनम स्टाइल” यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।