डॉ. विक्रांत भूरिया बने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, 40850 वोटों के साथ रहे पहले स्थान पर. - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 18 दिसंबर 2020

डॉ. विक्रांत भूरिया बने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, 40850 वोटों के साथ रहे पहले स्थान पर.

डॉ. विक्रांत भूरिया बने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष,40850 वोटों के साथ रहे पहले स्थान पर.




मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित हो गए है। विक्रांत भूरिया प्रदेश युवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें 40,850 मत मिले हैं वहीं दूसरे नंबर पर संजय सिंह यादव 20,430 मतों के साथ रहे हैं। अजीत बोरासी को 13,204 वोट मिले हैं। संगठन चुनाव के लिए 10, 11 और 12 दिसंबर को ऑनलाइन वोटिंग हुई थी, जिसमें 1,11,000 से अधिक सदस्यों ने मतदान किया था।




संगठन द्वारा घोषित चुनाव परिणाम के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे मुख्य मुकाबला विक्रांत भूरिया और संजय सिंह यादव के बीच माना जा रहा था विक्रांत भूरिया को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का समर्थन हासिल था। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के पुत्र हैं। वहीं, संजय सिंह यादव पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के भतीजे हैं। उन्हें पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और अब तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे विधायक कुणाल चौधरी का समर्थन हासिल था। तीसरे स्थान पर रहे अजीत बोरासी हाल ही में सांवेर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर उपचुनाव लड़े प्रेमचंद गुड्डू के पुत्र हैं।



भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में थे। हालांकि, उन्होंने अपना समर्थन प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी को दे दिया था, जिन्हें 9827 मत मिले हैं। वहीं, विपिन वानखेड़े को 1,988 वोट प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार अब संगठन में चार उपाध्यक्ष अजीत बोरासी, संजय सिंह यादव, महिला कोटे से प्रतिमा मुद्गल और विपिन वानखेड़े होंगे। वहीं, अंकित ढोली जावेद मोहम्मद, मोना कौरव, सिद्धार्थ कुशवाहा, वंदना बेन और विवेक त्रिपाठी सचिव होंगे।