इतिहास में 15 जनवरी की प्रमुख घटनाएं | 15 January Major Event in History - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

इतिहास में 15 जनवरी की प्रमुख घटनाएं | 15 January Major Event in History

 

इतिहास में 15 जनवरी की प्रमुख घटनाएं 15 January Major Event in History


1759- लंदन स्थित मोंटेगुवे हाउस में ब्रिटिश संग्रहालय की स्थापना हुई।

 

1784 - एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल की स्थापना।

 

1934- बिहार में जबरदस्त भूकंप से करीब 20 हजार लोगों की मौत।

 

1949- के एम करियप्पा भारतीय थल सेना के पहले कमांडर-इन-चीफ बने। तब से 15 जनवरी को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

के एम करियप्पा

1965- भारतीय खाद्य निगम की स्थापना।

 

1975- पुर्तगाल ने अंगोला की आजादी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

 

1986- थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ के एम करियप्पा (सेवानिवृत्त) को फील्ड मार्शल की पदवी दी गई।

 

1988- भारत के पूर्व गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुये वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में ही 16 विकेट लिए ।

 

1992- बुल्गारिया ने बाल्कन के देश मैसिडोनिया को मान्यता दी।

 

2013- सीरिया की अलेप्पो यूनिवर्सिटी में रॉकेट हमले में 83 लोगों की मौत तथा 150 लोग घायल।

 

2016- पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में ऑगाडोगू के होटल में आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत तथा 56 घायल।