इतिहास में 21 जनवरी की प्रमुख घटनाएं | Major Historical Event in History 21 January - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

इतिहास में 21 जनवरी की प्रमुख घटनाएं | Major Historical Event in History 21 January

 

इतिहास में 21 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

 Major Historical Event in History 21 January

Major Historical Event in History 21 January



1737 - बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने से तीन लाख लोगों की मौत हुई।

 

1793 - फ़्रांस के राजा लुई 16वें को इस देश में क्रान्ति की सफलता के चार वर्ष बाद मृत्युदंड दिया गया।

 

1809 - अमेरिकी में भूविज्ञान की पहली पुस्तक 'विलियम' मैक्लयूर द्वारा प्रकाशित हुई।

 

1840 - चार्ल्स व्हीटस्टोन और विलियम कूक को अंग्रेजी वर्णाक्षर टेलीग्राफ का पेटेंट दिया गया।

 

1872 - कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड का गठन हुआ।

 

1892 - बास्केटबॉल का पहला मैच खेला गया।

 

1920 - अमेरिकन सिविल लिबर्टी यूनियन की स्थापना हुई।

 

1922 - 'क्वीज शो', 'ए मैन ऑफ और ऑल सीजन' जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले हॉलीवुड अभिनेता पॉल स्कोफील्ड का जन्म।

 

1924 - तत्कालीन सोवियत रूस में लेनिन के नाम से प्रसिद्ध कम्युनिस्ट क्रान्ति के नेता विलादमीर एलीच औलियानोव का निधन।

 

1925 - तत्कालीन सोवियत रूस और जापान ने द्विपक्षीय संधि पर हस्ताक्षर किये।

 

1930 - चंद्रमा पर कदम रखने वाले दूसरे व्यक्ति एडविन यूजीन एल्ड्रिन का जन्म।

 

1936 - ब्रिटेन के सम्राट जॉर्ज पंचम का निधन।

 

1942 - जापान ने बर्मा ( अब म्यांमार) पर हमला किया।

 

1945 - क्रांतिकारी रास बिहारी बोस का निधन।

 

1950 - अंग्रेजी के मशहूर लेखक जॉर्ज ऑरवेल का निधन।

 

1957 - भारत के पहले नाभिकीय संयंत्र अप्सरा का ट्रॉम्बे में उद्घाटन किया गया।

 

1959 - स्वतंत्रता सेनानी तेज बहादुर सप्रु का निधन।

 

1960 - मरकारी अंतरिक्षयान के लॉन्च एस्केप सिस्टम, लिटिल जो 1बी ने प्रायोगिक उड़ान भरी।

 

1963 - हिन्दी साहित्य के जाने माने उपन्यासकार, कहानीकार, सम्पादक एवं पत्रकार शिवपूजन सहाय का निधन।

 

1964 - भारतीय क्रिकेटर भागवत चंद्रशेखर ने टेस्ट करियर का आगाज किया।

 

1972 - अरुणाचल प्रदेश केन्द्रशासित प्रदेश बना तथा मेघालय को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।

 

1980 - अमेरिका के राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने मॉस्को ओलंपिक के बहिष्कार की घोषणा की।

 

1981 - ईरान में अमेरिकी दूतावास में बंधक बनाए गए सभी लोगों को छुड़ा लिया गया।

 

1986 - मार्टिन लूथर किंग जूनियर के सम्मान में पहली बार संघीय छुट्टी हुई।

 

1991 - सूडान में इस्लामी कानून लागू किया गया।

 

1995 - रूस की मुद्रा रूबल अपने सबसे निचले स्तर पर आयी।

 

1996 - इंडोनेशिया के सुमात्रा तट के पास एक नाव के डूब जाने से उसमें सवार 340 लोगों की मौत हुई।

 

2008 - भारत ने इजरायल का एक जासूसी उपग्रह का प्रक्षेपण करके उसे सफलतापूर्वक पोलर आर्बिट में स्थापित किया।

 

2009 - कर्नाटक के बीदर में वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान 'सूर्यकिरण'के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक पायलट की मौत हो गई।