कोरोना अपडेट :केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड के नए मामलों में तेजी जारी - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 28 फ़रवरी 2021

कोरोना अपडेट :केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड के नए मामलों में तेजी जारी

 भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या आज 1,64,511 हो गई है। देश में मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या अब देश के कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.48 प्रतिशत है।

6 राज्यों - महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। नए मामलों में से 86.37 प्रतिशत इन छह राज्यों के हैं।

कोरोना अपडेट :केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड के नए मामलों में तेजी जारी


देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,752 नए मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 8,623 नए मामलों का पता चला है। राज्‍य में नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके बाद केरल में 3,792 और पंजाब में 593 नए मामलों का पता चला है।

केंद्र सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ कोविड के सक्रिय और दैनिक नए मामलों पर सतर्कता बरत रही है। कैबिनेट सचिव ने कल तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल सहित कोविड के मामलों में बढ़ोतरी दर्शाने वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

 कैबिनेट सचिव ने दोहराया कि राज्यों को पिछले वर्ष के सामूहिक परिश्रम से हुए लाभ को बनाए रखने के लिए निरंतर कठोर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। राज्यों को सख्त सतर्कता बनाए रखने की सलाह देते हुएकोविड उपयुक्त व्यवहार को लागू करने और संबंधित उल्लंघनों से दृढ़ता से निपटने के लिये कहा गया है। यह दृढ़ता से रेखांकित किया गया कि राज्य संभावित बेहद तेज विस्तार (सुपर स्प्रेडिंग) घटनाओं के संबंध में प्रभावी निगरानी और ट्रैकिंग कार्यनीतियों का पालन करेंगे। साथ ही प्रभावी जांचव्यापक ट्रैकिंगपोजिटिव मामलों के त्वरित आइसोलेशन और घनिष्ठ संपर्कों के शीघ्र क्वारंटीन की आवश्यकता पर बल दिया गया।

 केंद्र ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू और कश्मीर (यूटी) के लिये बहु-विशेषज्ञता वाली उच्च स्तरीय टीमों की प्रतिनियुक्ति की है ताकि वे कोविड -19 में वृद्धि के कारणों का पता लगा सकें और इसके नियंत्रण और रोकथाम उपायों में राज्य स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर सकें।
पिछले 24 घंटों में 113 कोविड मरीजों की मृत्‍यु हुई है।

84.96 प्रतिशत कोविड के नए मरीजों की मौत के मामले छह राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 51 कोविड के नए मरीजों की मौत हुई है जबकि केरल और पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 18 और 11 नए मरीजों की जान गई है।

उन्नीस राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से किसी मरीज की मौत की जानकारी नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के नाम हैं- उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, जम्‍मू-कश्‍मीर (यूटी), ओडिशा, गोवा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, असम, लक्षद्वीप, मणिपुर, सिक्किम, लद्दाख (यूटी), मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, अंडमान और निकोबार द्वीप, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली और अरुणाचल प्रदेश।