तमिलिसाई सुंदरराजन ने पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद की शपथ ली - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021

तमिलिसाई सुंदरराजन ने पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद की शपथ ली

पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने गुरुवार को केंद्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद की शपथ ली।

मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी ने यहां राजनिवास में आयोजित सादे समारोह में सुश्री सुंदरराजन को उपराज्यपाल पद की शपथ दिलायी। इस मौके पर मुख्यमंत्री वी नारायणसामी , विधानसभा अध्यक्ष शिवाकोलुन्तु , विपक्ष के नेता एन रंगासामी , राज्यसभा सदस्य गोकुल कृष्णन और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

तमिलिसाई सुंदरराजन ने पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद की शपथ ली


डाॅ किरण बेदी को 16 फरवरी को पुड्डुचेरी के उपराज्यपाल पद से हटाये जाने के बाद सुश्री सुंदरराजन को यहां का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सुश्री सुंदरराजन पुड्डुचेरी की 26वीं और पांचवी महिला उपराज्यपाल हैं। इससे पहले महिला उपराज्यपालों में राजेंद्र कुमारी बाजपेयी , चंद्रावती , रजनी राय और किरण बेदी शामिल रही।