मध्यप्रदेश बजट 2021-22 PDF | MP Budget 2021 PDF Download - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 2 मार्च 2021

मध्यप्रदेश बजट 2021-22 PDF | MP Budget 2021 PDF Download

 मध्यप्रदेश बजट 2021-22

MP Budget 2021 PDF Download

Download MP Budget PDF 2021

MP Budget Highlight


MP Budget 2021  Highlight PDF Download


मध्यप्रदेश शासन का बजट 2021 पीडीएफ डाउनलोड 


मध्यप्रदेश शासन का बजट 2021-22 विधानसभा में 2 मार्च 2021 को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

2021-22 में राजकोषीय घाटा 50 हजार 938 करोड़ अनुमानित है जो कि राज्य के सकल घरेलु उत्पादन का 4.5  प्रतिशत अनुमानित है। इस वर्ष 8 हजार 293 करोड़ का राजस्व घाटा अनुमानित है। 


मध्य प्रदेश बजट 2021 देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 


आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण के चार स्तंभों को बजट में उल्लेख किया गया है-

भौतिक अधोसंरचना

शिक्षा एवं स्वास्थ्य

अर्थव्यवस्था एवं रोजगार तथा

सुशासन

 

मध्यप्रदेश बजट 2021-22 | MP Budget 2021 PDF Download

मध्यप्रदेश बजट 2021-22 PDF Download

स्वास्थ्य एवं संबद्ध क्षेत्र के लिये वर्ष 2021-22 में 15 हजार 622 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित है।

कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के कार्यों के लिए वर्ष 2021-22 में 35 हजार 353 करोड़ का प्रावधान है। 

 

मध्यप्रदेश बजट 2021 प्रमुख बिंदु

 

नर्मदा एक्सप्रेस-वे

 

प्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए नर्मदा एक्सप्रेस-वे निर्माण का विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है।

 

जल क्रांति

 

ग्रामीण महिलाओं को घरेलू उपयोग के जल की व्यवस्था के लिए प्रायः लंबी दूरियां तय करनी पड़ती हैं, इसमें उनका समय व श्रम व्यर्थ होता है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रत्येक घर में नल कनेक्शन से जल पहुंचाने की बात बजट में की गई है।

जल जीवन मिशन के माध्यम से घरों में नल से जल आपूर्ति की व्यवस्था कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाया जायेगा।

 जल जीवन मिशन के अंतर्गत 5 हजार करोड़ लागत की 9 हजार 800 एकल ग्राम नलजल योजनाएं तथा 6 हजार 128 करोड़ लागत की 4 हजार 425 ग्रामों के 11 समूह नलजल योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

 

मिशन निरामय

 

स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क वास करता है इस अवधारणा के अनुरूप प्रदेश में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा व्यवस्था उपलबध कराने और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं और प्रबंधन को विश्वस्तरीय गुणवत्त तक पहुंचाने के लिए मिशन निरामय लागू किया जायेगा।

 

जबलपुर में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट तथा ग्वालियर में टर्शरी कैंसर केयर का निर्माण किया जायेगा।

 

ज्ञान पोर्टल

युवाओं को पशुपालन के क्षेत्र में आकर्षित करने के लिए नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा ज्ञान पोर्टल तैयार किया गया है।


पन्ना जिले में डायमंड म्यूजियम स्थापित किये जाने की कार्य योजना है। 

जटाशंकर जिला छतरपुर में रोप-वे का निर्माण प्रस्तावित है।

इस बजट में कोई नवीन कर अधिरोपित करने अथवा किसी प्रकार की दर बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं है।