अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021 : 22 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे अनुराग ठाकुर | Yuva Puraskar 2021 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 12 अगस्त 2021

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021 : 22 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे अनुराग ठाकुर | Yuva Puraskar 2021

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021
22 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे अनुराग ठाकुर

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021 : 22 पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे अनुराग ठाकुर | Yuva Puraskar 2021



केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 12 अगस्त को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार 2017-18 और 2018-19 प्रदान करेंगे। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2021 के उपलक्ष्य में, कृषि - उद्यम से जुड़े एस.ओ.एल.वी.ई.डी चैलेंज 2021 (सामाजिक उद्देश्यों से प्रेरित स्वयंसेवी उद्यम विकास) के दस विजेता युवा उद्यमी टीमों को युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

व्यक्तिगत और संगठन श्रेणियों में कुल 22 राष्ट्रीय युवा पुरस्कार दिए जायेंगे। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (एनवाईए) 2017-18 के लिए कुल 14 पुरस्कार दिए जायेंगे, जिनमें व्यक्तिगत श्रेणी के 10 पुरस्कार और संगठन श्रेणी के 4 पुरस्कार शामिल हैं। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार (एनवाईए) 2018-19 के लिए कुल 8 पुरस्कार दिए जायेंगे, जिनमें व्यक्तिगत श्रेणी के 7 पुरस्कार और संगठन श्रेणी का 1 पुरस्कार शामिल है। इसके तहत पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति और संगठन को एक पदक, एक प्रमाण - पत्र और क्रमशः 1,00,000/- रुपये और 3,00,000/- रुपये की नकद राशि दी जायेगी।