भारतीय पुरुष हॉकी टीम की बड़ी जीत, 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल | Indian Hockey Team - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की बड़ी जीत, 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल | Indian Hockey Team

 भारतीय पुरुष हॉकी टीम की बड़ी जीत, 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की बड़ी जीत, 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल | Indian Hockey Team


 

ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया


भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर 41 साल बाद हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। भारत की तरफ से सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और हार्दिक सिंह ने एक-एक गोल किया। इस जीत के बाद देश में जश्न का दौर शुरू हो गया है। देश भर में ढोल नगाड़ों के साथ लोग भारतीय टीम की जीत की खुशियां मना रहे हैं। मणिपुर में भी ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद इंफाल के लोगों ने खुशियां मनाईं।