विश्व पर्यटन दिवस 2021 पर 10 लाइन World tourism day 2021 10 Line in Hindi
- पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक विकास में
महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
- विश्व पर्यटन दिवस प्रत्येक वर्ष 27 सितंबर को मनाया जाता हैl संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 से 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाने का निर्णय लिया
- वर्ष 2021 में विश्व पर्यटन दिवस के लिए थीम समावेशी विकास के लिए पर्यटन Tourism for Inclusive Growth है ।
- पर्यटन किसी भी देश के रोजगार निर्माण तथा
विकास के लिए बहुत जरूरी है ।
- विश्व पर्यटन दिवस दर्शाता है की पर्यटन
प्राकृतिक संसाधनों और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण
है l
- विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर विश्वभर में कई
तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.
- इस दिन पोस्टर मेकिंग, फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं एवं निबंध
लेखन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होती हैं।
- विश्व पर्यटन दिवस का एक मुख्य उद्देश्य है पर्यटन को बढ़ावा देना और पर्यटन के द्वारा
अपने देश की आय को बढ़ाना ।
- विश्व पर्यटन दिवस के लिए 27 सितंबर का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि
इसी दिन साल 1970 में विश्व पर्यटन संगठन का संविधान
स्वीकार किया गया था।
- पर्यटन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है , जब हम यात्रा करते हैं तो हमें ज्ञान
और आनंद दोनों प्राप्त होते हैं ।