मध्यप्रदेश रामसर साइट 2022 : सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा प्रदान | MP Ramsar sites - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

बुधवार, 3 अगस्त 2022

मध्यप्रदेश रामसर साइट 2022 : सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा प्रदान | MP Ramsar sites

 मध्यप्रदेश रामसर साइट 2022 : सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा प्रदान

मध्यप्रदेश रामसर साइट 2022 : सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा प्रदान | MP Ramsar sites


मध्यप्रदेश रामसर साइट 2022

पर्यावरण मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने साख्य सागर तालाब के बाद इंदौर के सिरपुर तालाब को मध्यप्रदेश का तीसरा रामसर साइट का दर्जा मिलने पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। श्री डंग ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पर्यावरण-संरक्षण के लगातार किये जा रहे प्रयासों के लिये केन्द्र शासन से मिली एक सशक्त पहचान है। मंत्री श्री डंग ने सिरपुर तालाब को रामसर साइट का दर्जा प्रदान करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव का आभार प्रकट किया।

 

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा आज मध्यप्रदेश, ओडिशा, गोवा, तमिलनाडु और कर्नाटक के जल-स्थलों को रामसर साइट घोषित किया गया है। इनको मिलाकर देश में वर्तमान में रामसर साइट की संख्या 64 हो गई है। विश्व में हो रहे जलवायु असंतुलन और परिवर्तन के दौर में रामसर साइट की भूमिका विश्व के पर्यावरण सुधार में अति महत्वपूर्ण है।