30 अगस्त का इतिहास : इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं | 30 August History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

मंगलवार, 30 अगस्त 2022

30 अगस्त का इतिहास : इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं | 30 August History in Hindi

 30 अगस्त का इतिहास : इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं (30 August History in Hindi)

30 अगस्त का इतिहास : इतिहास में 30 अगस्त की प्रमुख घटनाएं | 30 August History in Hindi

 30 अगस्त का इतिहास : (30 August History in Hindi)

1559: महान सम्राट अकबर के बेटे और मुगल वंश के शासक जहांगीर का जन्म।

 

ऐमजॉन पर बजट स्टोर, कम दाम, 6,999 में टीवी, ऑफर्स की भरमार|

1659: पिता के तख्त पर कब्जे के लिए औरंगजेब ने अपने बड़े भाई दारा शिकोह को फांसी दी।

 

1682: ब्रिटिश धर्मसुधारक विलियम पेन को इंग्लैंड छोड़ना पड़ा। वह अमेरिका पहुंचे और पेनिसिल्वानिया की स्थापना की ताकि लोग धार्मिक स्वतंत्रता का इजहार कर सकें।

 

1780: अमेरिका में गद्दारी और विश्वासघात का पर्यायवाची बन चुके जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।

 

1806: न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र 'डेली एडवर्टाइजर' आखिरी बार प्रकाशित किया गया।

 

1888: क्रांतिकारी कनाईलाल दत्त का जन्म जो भारत की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर झूल गए।

 

1895: लोकसभा के अध्यक्ष रहे भारतीय राजनीतिज्ञ सरदार हुकम सिंह का जन्म।

 

1903: चित्रलेखा जैसी प्रसिद्ध उपन्यास के लेखक भगवतीचरण वर्मा का जन्म हुआ।

वह हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार थे।

 

1923: हिंदी के प्रमुख गीतकार शंकरदास केसरीलाल शैलेंद्र का जन्म हुआ।

 

1928: रास बिहारी बोस और जवाहरलाल नेहरू ने द इंडिपेंडेंस ऑफ इंडिया लीग की भारत में स्थापना की।

इसका मकसद प्रवासी भारतीयों को भारत में ब्रिटिश राज हटाने के लिए प्रेरित करना था।

 

1947: भारतीय संविधान का प्रारूप तैयार करने के लिए डॉ भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया।

 

1952: भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर ओसबोर्न स्मिथ का निधन।

 

1976: अच्छे कथाकार, कहानीकार के अलावा एक बेहतर अभिनेता जी.पी. श्रीवास्तव का निधन।

 

1984: अंतरिक्ष यान 'डिस्कवरी' की पहली उड़ान।

 

2003: समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

 

2007: जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।

 

2008: बिड़ला परिवार के देश के प्रसिद्ध उद्योगपति कृष्ण कुमार बिड़ला का निधन।

 

2014: देश के प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का निधन।