विश्व खाद्य दिवस 16 अक्तूबर : थीम (विषय) इतिहास उद्देश्य महत्व | World Food Day in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 15 अक्तूबर 2023

विश्व खाद्य दिवस 16 अक्तूबर : थीम (विषय) इतिहास उद्देश्य महत्व | World Food Day in Hindi

 विश्व खाद्य दिवस  2023 : थीम (विषय) इतिहास उद्देश्य महत्व

विश्व खाद्य दिवस  16 अक्तूबर : थीम (विषय) इतिहास उद्देश्य महत्व | World Food Day in Hindi

 विश्व खाद्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है ?

  • प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्तर पर खाद्य और कृषि संगठन’ (FAO) के स्थापना दिवस को चिह्नित करने के लिये 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवसमनाया जाता है।
  • यह दिवस भूख, कुपोषण, खाद्य स्थिरता एवं खाद्य उत्पादन हेतु जागरूकता बढ़ाने पर ज़ोर देता है। इस वर्ष के विश्व खाद्य दिवस का विषय है- 'Water is Life, Water is Food. Leave No One Behind'.'
  • खाद्य और कृषि संगठन (FAO) संयुक्त राष्ट्र संघ की सबसे बड़ी विशेषज्ञता प्राप्त एजेंसियों में से एक है जिसकी स्थाठपना वर्ष 1945 में कृषि उत्पाबदकता और ग्रामीण आबादी के जीवन निर्वाह की स्थि ति में सुधार करते हुए पोषण तथा जीवन स्त‍र को उन्नत बनाने के उद्देश्य के साथ की गई थी। खाद्य और कृषि संगठन का मुख्यालय रोम, इटली में स्थित है। खाद्य और कृषि संगठनकी प्रमुख पहलों में विश्व स्तरीय महत्त्वपूर्ण कृषि विरासत प्रणाली’ (GIAHS), विश्व में मरुस्थलीय टिड्डी की स्थिति पर नज़र रखना, कोडेक्स एलेमेंट्रिस आयोग (CAC) और प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज़ पर अंतर्राष्ट्रीय संधिआदि शामिल हैं। 

 

खाद्य और कृषि संगठन की जानकारी 

  • खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ के तहत की गई थी, यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है।
  • प्रत्येक वर्ष विश्व में 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। यह दिवस FAO की स्थापना की वर्षगाँठ की याद में मनाया जाता है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र के खाद्य सहायता संगठनों में से एक है जो रोम (इटली) में स्थित है। इसके अलावा विश्व खाद्य कार्यक्रम और कृषि विकास के लिये अंतर्राष्ट्रीय कोष (IFAD) भी इसमें शामिल हैं।