विश्व पशु दिवस 2023 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व | World Animal Day 2023 Theme - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

रविवार, 1 अक्टूबर 2023

विश्व पशु दिवस 2023 : थीम इतिहास उद्देश्य महत्व | World Animal Day 2023 Theme

 विश्व पशु दिवस 2023 :  थीम इतिहास उद्देश्य महत्व

विश्व पशु दिवस 2023 :  थीम इतिहास उद्देश्य महत्व | World Animal Day 2023 Theme

विश्व पशु  दिवस कब  और क्यों मनाया जाता है ?

  • प्रतिवर्ष  4 अक्तूबर का दिन विश्व पशु दिवस (World Animal Day) के रूप में मनाया जाता है।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में जानवरों की स्थिति में सुधार लाने और उसे बेहतर बनाना है।
  • इस दिवस के माध्यम से पशु कल्याण आंदोलन को एकजुट करने के लिये लोगों को जागरूक करना भी इसका एक अन्य प्रमुख उद्देश्य है।
  • इसका एक उद्देश्य यह भी है कि धरती को जानवरों के लिये एक बेहतर स्थान बनाया जा सके।

विश्व पशु दिवस 2023 :  थीम

  • Great or small

विश्व पशु दिवस 2022 :  थीम

  • ‘Shared Planet’.
  • साझा गृह 


विश्व पशु दिवस की शुरुआत

  • विश्व पशु दिवस मनाने की शुरुआत स्त्री रोग विशेषज्ञ हेनरिक ज़िमरमन (Heinrich Zimmermann) ने की थी।
  • उन्होंने 24 मार्च 1925, को बर्लिन, जर्मनी के स्पोर्ट्स पैलेस में पहला विश्व पशु दिवस आयोजित किया था।
  • इस पहले कार्यक्रम में 5000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था। यह कार्यक्रम मूल रूप से 4 अक्तूबर के लिये निर्धारित किया गया था।
  • ऐसा असीसी के सेंट फ्रांसिस (Saint Francis of Assisi) के पर्व के साथ संरेखित करने के लिये किया गया था, लेकिन उस दिन इतने लोगों के लिये स्थान उपलब्ध नहीं था।
  • वर्ष 1929 में पहली बार इस कार्यक्रम को 24 मार्च की जगह 4 अक्तूबर को मनाया गया।
  • नेचर वॉच फाउंडेशन (Nature Watch Foundation) भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और इस दिवस को पूरी दुनिया में आयोजित करने में मदद करता है।