श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला | ECI of India - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

शुक्रवार, 15 मार्च 2024

श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला | ECI of India

 

श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला
श्री ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने आज भारत निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।


श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू ने चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभाला | ECI of India


भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने निर्वाचन सदन में नवनियुक्त चुनाव आयुक्तों का स्वागत किया। उल्लेकखनीय है कि नवनियुक्ता चुनाव आयुक्तों  के लिए आगामी बारह सप्ताह अति व्यनस्त  और चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। श्री राजीव कुमार ने इस ऐतिहासिक घड़ी में भारत निर्वाचन आयोग में दोनों चुनाव आयुक्तोंत के शामिल होने के महत्व पर जोर दिया। यह ऐसा समय है, जब टीम ईसीआई दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में 2024 के आम चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के संबंध में एक अधिसूचना 14 मार्च, 2024 को राजपत्र में प्रकाशित की गई थी। केरल काडर के श्री ज्ञानेश कुमार और उत्तकराखंड काडर के डॉ. सुखबीर सिंह संधू भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं।