Farewell 2026 - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

गुरुवार, 18 दिसंबर 2025

Farewell 2026

आदरणीय प्राचार्य महोदया जी, मेरे सम्माननीय साथी शिक्षक और शिक्षिकाए और मेरे सामने बैठे मेरे प्यारे बच्चों –

आप सभी को मेरा नमस्कार।


सर्वप्रथम मैं कक्षा 11वीं के उन सभी विद्यार्थियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन अपने समर्पण और मेहनत से किया।


हम सभी के जीवन में कभी-कभी ऐसे लम्हे आते हैं, जहाँ मन के भावों को व्यक्त करने के लिए शब्द भी कम पड़ जाते हैं।


आज का दिन भी वैसा ही है…


क्योंकि आज हम उन्हें विदा करने जा रहे हैं,

जिनसे बिछड़ने का मन बिलकुल भी नहीं करता ।

एक टीचर होने के नाते हर साल यह क्षण आता है, जब हमें अपने विद्यार्थियों को जीवन की उड़ान के लिए विदा करना होता है। पर हर बार यह काम उतना ही कष्टदायक हो जाता है, जितना पहले था — क्योंकि हम सिर्फ छात्रों Students को नहीं, अपने जीवन की एक पूरी कहानी जो students और टीचर के बीच बनी है उसे अलविदा कह रहे होते हैं।


क्लास 12th के students


आप सभी की बोर्ड परीक्षाएँ 10 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं।

मैं आप सभी को परीक्षा के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।

मुझे पूरा विश्वास है कि आपने जिस ईमानदारी और लगन से पढ़ाई की है, उसका परिणाम आपको अवश्य मिलेगा।


याद रखिए—

परीक्षा केवल आपकी याददाश्त या मेमोरी की नहीं,

बल्कि आपके धैर्य, आत्मविश्वास और अनुशासन की भी परीक्षा है।

परीक्षा के दौरान घबराइए नहीं, शांत मन से प्रश्न पढ़िए और अपने ज्ञान पर भरोसा रखते हुए उनका जवाब दें।



Dear Students, आज शिक्षक के रूप में नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक और शुभचिंतक के रूप में मैं आपसे कुछ बहुत महत्वपूर्ण बातें कहना चाहता हूँ—


कुछ दिनों बाद आप कक्षा 12वीं की परीक्षा देने जा रहे हैं।

यह परीक्षा आपकी किताबों पर आधारित होगी।

इसका सिलेबस तय है,

और इस सिलेबस से ब्लूप्रिंट के अनुसार ही प्रश्नपत्र भी आएगा।


लेकिन इसके बाद जो परीक्षा आने वाली है—

वह जीवन की परीक्षा होगी,

और जीवन की परीक्षा का कोई सिलेबस नहीं होता और न हीं कोई ब्लूप्रिंट होता है और ना ही आपको समझाने के लिए टीचर होते है।


किताबों की परीक्षा और जीवन की परीक्षा में अंतर


किताबों की परीक्षा में—

सवाल पहले से तय होते हैं

और एग्जाम समय भी पहले से तय होता है

और एग्जाम पास होने के नियम भी तय होते हैं और प्रश्नों के विकल्प भी होते हैं 


लेकिन जीवन की परीक्षा में— ऐसा नहीं होता है इसका कोई सिलेबस नही होता है


जिंदगी की परीक्षा का कोई टाइम टेबल नहीं होता

सवाल अचानक हमारे सामने आते हैं

और उत्तर हमें खुद को ही ढूँढने पड़ते हैं


जिंदगी कभी भी यह नहीं पूछेगी की 

“आप तैयार हैं या नहीं?”

जिंदगी बस परीक्षा लेती है


जिंदगी आपसे यह नहीं पूछेगी कि

आपने कितने नंबर लाए।

जिंदगी आपसे पूछेगी

असफलता मिलने पर आप टूटे या आत्मविश्वास खड़े रहे?


जिंदगी आपसे पूछेगी

मुश्किल समय में आपने हार मानी या संघर्ष किया?


जिंदगी आपसे पूछेगी

गलत रास्ता आसान था, फिर भी आपने सही रास्ता चुना या नहीं?


यही असली परीक्षा होती है।


तो सवाल यह है की इस बिना सिलेबस वाली परीक्षा की तैयारी कैसे करें?


Dear Students 


अगर आप जीवन की इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं,

तो कुछ 2 3 बातें जो आज आपको बता रहा हूं उन बातों को आज से ही अपने जीवन का हिस्सा बना लीजिए—


1. अपनी सोच (Right Mindset) हमेशा positive रखे 


जीवन में सबसे पहले आपकी सोच की परीक्षा होती है।

अगर सोच positive है सकारात्मक है,

तो मुश्किल से मुश्किल काम भी आसान लगता है।

समस्या आए तो यह मत सोचो— “मेरे साथ ही क्यों?”

बल्कि सोचो— अब मुझे इस समस्या को सुलझाने के लिए “अब अब क्या करना पड़ेगा और मुझे क्या नया सीखना होगा?”


2. मेहनत और अनुशासन को एक आदत बनाना


अगर आप जीवन में कुछ बड़ा करना चाहते हैं,

तो मेहनत और अनुशासन को आदत बनाना पड़ेगा।

और याद रखिए—

आदत एक दिन में नहीं बनती,

उसके लिए रोज़ खुद से लड़ना पड़ता है।

अनुशासन में रहकर की गई मेहनत आसान नहीं होती।

जब आप सुबह जल्दी उठेंगे, तो आपको तकलीब होगी

जब आप दोस्तों की मस्ती छोड़कर मेहनत करोगे

तब आपको दर्द होगा।

यही दर्द और तकलीफ़ आपको सफलता दिलाएगी

याद रखिए अनुशासन में की गई मेहनत का दर्द जितना ज्यादा होगा सफलता भी उतनी ही बड़ी होगी



3 तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात अपनी सेहत और हेल्थ को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अपने खान पान का ध्यान रखें , पर्याप्त नींद ले और और regular exercise करें इन् बातो को कभी नज़रअंदाज़ मत करना।


ध्यान रखें जीवन की परीक्षा लंबी होती है। और इस लंबी परीक्षा में अगर शरीर कमजोर होगा तो सपने भी कमजोर पड़ जाएंगे




अंत में – यही कहना चाहूंगा की 


आप किताबों की परीक्षा में जरूर सफल होंगे—

मुझे भरोसा है।

लेकिन जीवन की परीक्षा में सफल होने के लिए

आज से ही

अच्छा इंसान बनने की तैयारी आज ही शुरू कर दो।


ईश्वर आपको

सही सोच,

मजबूत हौसला

और सही रास्ता दिखाएं ।

आप सभी को उज्ज्वल भविष्य की

हार्दिक शुभकामनाएँ 🌟

धन्यवाद 🙏