27 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 27 फरवरी की प्रमुख घटनाएं | 27 Feb History in Hindi - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

27 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 27 फरवरी की प्रमुख घटनाएं | 27 Feb History in Hindi

27 फरवरी का इतिहास : इतिहास में 27 फरवरी की प्रमुख घटनाएं , 27 Feb History in Hindi

आज का इतिहास: इतिहास में 27 फरवरी की प्रमुख घटनाएं  27 Feb Major Event in History

27 फरवरी का इतिहास : 27 Feb History in Hindi


1670 - लियोपोल्ड प्रथम के आदेश के बाद ऑ​स्ट्रिया से यहूदियों को बाहर निकालना शुरू किया गया।


1921 - वियना में इंटरनेशनल वर्किंग यूनियन ऑफ सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई।


1931 - क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने इलाहाबाद में ब्रिटिश पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को गोली मार ली।



1932 - अमेरिका में वर्जीनिया के बोसेवैन में कोयला खदान में विस्फोट से 38 लोगों की मौत।


1951 - अमेरिकी संविधान में 22वें संशोधन के तहत राष्ट्रपति के लिए दो कार्यकाल सीमित किये गये।


1956 - मिस्र में महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिला।


1956 - लोकसभा के पहले अध्यक्ष जीवी मावलंकर का निधन।


1965 - फ्रांस ने अल्जीरिया में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।


1974 - अमेरिकी साप्ताहिक पत्रिका ‘पीपुल’ की बिक्री शुरू।


1995 - उत्तरी इराक के जाखो में एक कार बम विस्फोट में लगभग 54 लोग मारे गये।


2002 - गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती ट्रेन के एक डिब्बे में भीड़ ने आग लगा दी जिसमें 59 लोग मारे गये।


2004 - फिलीपींस में एक आतंकवादी ने नाव को बम से उड़ा दिया जिसमें 116 लोगों की मौत हो गई।


2010 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मज़बूत स्तंभ एवं प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का निधन।


2010 - भारत ने आठवीं राष्ट्रमंडल निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में 35 स्वर्ण, 25 रजत और 14 कांस्य सहित कुल 74 पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया।


2013 - पश्चिम बंगाल में कोलकाता के एक बाजार में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गयी।


2015 - रूसी राजनीतिज्ञ बोरिस नेमत्सोव की मास्को में हत्या।