Economic Nobel Prize 2020 पॉल आर मिल्ग्रॉम तथा रॉबर्ट बी विल्सन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार - Daily Hindi Paper | Online GK in Hindi | Civil Services Notes in Hindi

Breaking

सोमवार, 12 अक्तूबर 2020

Economic Nobel Prize 2020 पॉल आर मिल्ग्रॉम तथा रॉबर्ट बी विल्सन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Economic Nobel Prize 2020 पॉल आर मिल्ग्रॉम तथा रॉबर्ट बी विल्सन को मिला  अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार


 Economic Nobel Prize 2020
अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2020

पॉल आर मिल्ग्रॉम तथा रॉबर्ट बी विल्सन

अमेरिका के पॉल आर मिल्ग्रॉम तथा रॉबर्ट बी विल्सन को इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है. उन्हें यह पुरस्कार नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी स्वरूप के आविष्कार' के लिए दिया गया है. रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव गोरान हैंसन ने सोमवार को स्टॉकहोम में अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नाम की घोषणा की .

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में यह पुरस्कार ऐसे समय दिया गया है जब विश्व कोविड-19 महामारी की वजह से द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सर्वाधिक भीषण मंदी का सामना कर रहा है. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस पुरस्कार को तकनीकी रूप से स्वीरिजेज रिक्सबैंक प्राइज' कहा जाता है और यह वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है. इस पुरस्कार की स्थापना 1969 में हुई थी और इसे अब नोबेल पुरस्कारों में से ही एक माना जाता है

पिछले साल यह पुरस्कार वैश्विक गरीबी को कम करने के प्रयासों के लिए मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के दो अनुसंधानकर्ताओं तथा हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक अनुसंधानकर्ता को दिया गया था. पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक और एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (लगभग 8.27 करोड़ रुपये) की राशि दी जाती है

 

ध्यान रहे कि पिछले साल वैश्विक गरीबी दूर करने की दिशा में शोध के लिए यह पुरस्कार मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के दो शोधकर्ताओं ने हासिल किया था इसके साथ ही हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय के एक शोधकर्ता को दिया गया था. इन्हें भी ईनाम राशि दी गयी थी


Nobel Peace Prize 2020 : वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला


Nobel Prize 2020 : साहित्य के नोबेल पुरस्कार 2020 कवयित्री लुईस ग्लक


2020 रसायन नोबेल पुरस्कार दो महिला वैज्ञानिकों को